फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather In Meerut: सुबह-शाम की ठंड करने लगी असर, मरीजों की संख्या बढ़ी, फिर 200 के पार हुआ AQI

Thu, 07 Dec 2023 11:55 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में सुबह और शाम की ठंड तो लोगों को बीमार कर ही रही है साथ ही प्रदूषण का स्तर भी लगातार बढ़ रहा है। बढ़ते प्रदूषण के कारण मेरठ मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
मेरठ मेडिकल में लगी मरीजों की लाइनें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुबह-शाम की ठंड और प्रदूषण लोगों को बीमार कर रहा है। पीएल शर्मा जिला अस्पताल और एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भरमार है। बुधवार को सुबह से दोपहर तक ओपीडी में मरीजों की कतारें लगी रहीं। दोनों अस्पतालों की ओपीडी में 4436 मरीज पहुंचे।

विज्ञापन


इनमें मेडिकल में 3217 और जिला अस्पताल में 1219 मरीज आए। इनमें ज्यादा तादाद बुखार खांसी-जुकाम, नाक-कान-गला, आंखों और त्वचा रोगियों की रही। निजी चिकित्सकों के क्लीनिक पर भी भीड़ है।

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि ऐसे मौसम में सावधान रहने की जरूरत है। खानपान का विशेष ध्यान रखें। सुबह-शाम में ठंड से बचें। 

प्रदूषण से बचाव करें। जरूरी लगे तो मास्क लगा लगें। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि बीमार बच्चे भी काफी संख्या में अस्पताल आ रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखने की जरूरत है।
विज्ञापन

फिर 200 के पार हुआ 
सर्दी बढ़ने के साथ ही एयर क्वालिटी इंडेक्स में भी उतार चढ़ाव जारी है। बुधवार के एक्यूआई का स्तर 217 तक पहुंच गया। एक दिन पहले यह 176 था। शहर में पल्लवपुरम सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा। यहां का एक्यूआई 251 दर्ज किया गया। 

बुधवार सुबह के समय स्मॉग का असर थोड़े समय के लिए दिखाई दिया। दिन में धूप निकलने से थोड़ी राहत रही है। शहर में दिल्ली रोड में 230, बेगमपुल में 240, जयभीमनगर में 197, गंगानगर में 204,पल्लवपुरम में 251 एक्यूआई दर्ज किया गया।

अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री  व न्यूनतम 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड  किया गया। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो 10 दिसंबर तक वेस्ट यूपी में मौसम शुष्क बना रहेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें