अगले दो दिन भी बारिश के आसार
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अभी मौसम का मिला-जुला असर बना रहेगा। अगले दो दिनों तक मेरठ और आसपास के जिलों में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर बारिश रुक-रुककर हो सकती है। इसके बाद मौसम में धीरे-धीरे बदलाव आने की संभावना है।
तापमान में नरमी, बारिश थमने पर बढ़ सकती है उमस
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बारिश के कारण दिन के तापमान में कुछ गिरावट बनी रह सकती है। हालांकि वातावरण में नमी अधिक होने के कारण बारिश रुकने के बाद उमस फिर महसूस हो सकती है। फिलहाल अगले दो दिनों तक लोगों को तेज गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।