फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड का कहर जारी: पश्चिमी यूपी में बदला मौसम का मिजाज, आज से और बढ़ेगी सर्दी

Tue, 04 Jan 2022 01:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

सुबह-शाम मौसम सर्द बना हुआ है। रात के तापमान में भी गिरावट आ रही है। रात का तापमान सामान्य से नीचे चलने के कारण मौसम ठंडा बना है। सुबह के समय हल्की धुंध रही।
विज्ञापन
मेरठ में मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी यूपी में मौसम का मिजाज बदल रहा है। पिछले दो दिन से हवाओं की रफ्तार थमने से दिन में धूप से लोगों को ठंड से राहत मिल रही है, मगर शाम होते ही ठंडक बढ़ रही है। वहीं, हवा की रफ्तार धीमी पड़ने के कारण मेरठ सहित एनसीआर में फिर से हवा की सेहत खराब होने लगी है।

विज्ञापन

 
सुबह के समय हल्की धुंध और रात में पाला पड़ने से मौसम सर्द बना हुआ है। लेकिन, कम हवा और धूप से काफी राहत है। पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ के चलते फिर से ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। 

 यह भी पढ़ें: बढ़ा खतरा: सिंगापुर से आए युवक समेत कोरोना के 48 नए मरीज मिले, दोबारा लॉकडाउन से बचना है तो करें ये काम
विज्ञापन

 

मौसम विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही का कहना है कि मंगलवार से ठंड में बढ़ेगी। पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण वेस्ट यूपी में मौसम में बदलाव होगा। मंगलवार से तेज हवाओं के चलने के कारण सर्दी में बढ़ोतरी होगी। 
विज्ञापन


मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.09 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम आर्द्रता 89 और न्यूनतम आर्द्रता 38 प्रतिशत रही।  वहीं, मेरठ सहित एनसीआर क्षेत्र में हवा की सेहत खराब होने लगी है। एक्यूआई का स्तर धीरे-धीरे बढ़कर 400 की ओर जा रहा है। मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 357 रहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें