मौसम के तेवर बदलने लगे हैं। चटख धूप ठंड से राहत दे रही है। शनिवार सुबह से ही तेज धूप निकली। तेज हवाएं चली, जिससे मौसम में ठंडक का एहसास बना रहा।
विज्ञापन
मौसम साफ रहने व तेज धूप निकलने से पारा चढ़ने लगा है। शनिवार को सुबह से ही मौसम साफ दिखा। तेज धूप निकली और ठंडी हवाएं चलीं। तेज धूप निकलने के कारण ठंड का एहसास कम रहा।
परंतु, शाम को हवा ने ठंड का अहसास कराया। दो दिन से तेज धूप निकलने के कारण शहरवासी धूप का आनंद ले रहे है। दिन का तापमान भी लगातार चढ़ रहा है। शनिवार को तापमान बढ़कर 23 पार पहुंच गया।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एन सुभाष का कहना है कि आगे भी मौसम साफ रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। तापमान बढ़कर 25 डिग्री तक पहुंच जाएगा।