फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल का मेगा ऑक्शन: मेरठ खिलाड़ियों का जलवा, शिवम मावी और कार्तिक पर धनवर्षा, भुवनेश्वर की भी बल्ले-बल्ले

Sun, 13 Feb 2022 11:24 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

हापुड़ निवासी कार्तिक त्यागी को आईपीएल के पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन करने का तोहफा मिला है।
विज्ञापन
भुवनेश्वर कुमार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेंगलुरू में शनिवार को आईपीएल के मेगा ऑक्शन में मेरठ के खिलाड़ियों पर धनवर्षा हुई। शिवम मावी, भुवनेश्वर कुमार, कार्तिक त्यागी की बल्ले-बल्ले हो गई। प्रियम गर्ग को उनके बेस प्राइज पर खरीदा गया। रविवार को कर्ण शर्मा, सौरभ कुमार, समीर रिजवी, संदीप तोमर, पूर्णांक त्यागी पर सबकी नजर है।

विज्ञापन


सीना गांव निवासी शिवम मावी को कोलकाता नाइट राइडर्स  ने 7.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। उनका बेस प्राइज 40 लाख था। वह भुवनेश्वर से महंगे बिके। कोलकाता ने  ही उन्हें पिछले चार सीजन में 3 करोड़ में खरीदा था। वह नोएडा में रहते हैं। उनके पिता पंकज  मावी ने बताया शिवम को मेहनत का  फल मिला है।

यह भी पढ़ें: बड़ी कार्रवाई : मेरठ में एसटीएफ ने पकड़ी अवैध हथियारों की फैक्टरी, एक आरोपी दबोचा, 19 तमंचे हुए बरामद
विज्ञापन


भुवनेश्वर कुमार का बेस प्राइज 2 करोड़ था। राजस्थान रॉयल, मुंबई इंडियंस, लखनऊ ने बोली लगाई। सनराइजर्स हैदराबाद ने फिर से भुवी पर सबसे ज्यादा 4.20 करोड़ की बोली लगाकर खरीद लिया। हालांकि भुवी पिछली बार से आधे रेट में बिके हैं। पिछले चार सीजन में वह साढ़े 8 करोड़ में बिके थे। 

हापुड़ निवासी कार्तिक त्यागी को आईपीएल के पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन करने का तोहफा मिला है। उन्हें पिछली बार राजस्थान रॉयल ने 1 करोड़ 30 लाख में खरीदा था। इस बार 37वीं बोली के बाद उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 4 करोड़ में खरीद लिया। कोच विपिन वत्स ने बताया हापुड़ से प्रतिदिन मेरठ आकर अभ्यास कर कार्तिक यहां तक पहुंचे हैं।
विज्ञापन


पिता योगेंद्र त्यागी ने कहा कार्तिक कोरोना काल में घर पर रहकर अभ्यास करता रहा, ये उसकी मेहनत का फल है। किला परीक्षितगढ़ निवासी प्रियम गर्ग को हैदराबाद ने बेस प्राइज 20 लाख में खरीदा है। उन्हें पिछले सीजन में हैदराबाद ने 1 करोड़ 90 में खरीदा था। कोच संजय रस्तौगी ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें