फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: थाना-तहसील और पालिका को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर जलभराव

विज्ञापन
सरधना। नगर के टाउन हॉल रोड पर भरा गंदा पानी, राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ रही परेशानी। 
विज्ञापन
- टाउन हॉल रोड पर गंदे पानी से गुजरने को मजबूर राहगीर, नालों की सफाई नहीं होने से बढ़ी परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर के प्रमुख टाउन हॉल रोड पर जलभराव ने राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सड़क पर जगह-जगह गंदा पानी जमा होने से वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। सड़क किनारे फैली गंदगी और कूड़े के ढेर ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन

टाउन हॉल रोड नगर का प्रमुख मार्ग है। इसी रास्ते पर थाना सरधना, तहसील, नगर पालिका कार्यालय, डाकघर और चेयरमैन का आवास स्थित है। इसके अलावा पूर्व विधायक का आवास, ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च और कई बैंक भी इसी मार्ग पर हैं। प्रतिदिन हजारों लोगों का यहां से आवागमन होता है। इसके बावजूद सड़क पर जलभराव की समस्या बनी हुई है। स्थानीय निवासी राशिद, सोनू सैनी, साबिर, आदिल, राहुल, विक्की, पंकज और खालिद ने बताया कि सड़क पर जमा गंदे पानी के कारण दोपहिया वाहन चालकों को निकलने में परेशानी होती है। पैदल चलने वालों को भी पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। कई बार गंदे पानी के छींटे राहगीरों और दुकानदारों पर पड़ जाते हैं। लोगों का कहना है कि नगर के इतने महत्वपूर्ण मार्ग पर जलभराव की समस्या बनी रहना पालिका की सफाई और जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने नालों की नियमित सफाई कराने और जलभराव का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। चेयरपर्सन सबीला बेगम का कहना है कि समस्या के निस्तारण के लिए सफाईकर्मियों को लगाया गया है। जल्द समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें