फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब सुंदरीकरण से गलियों में हो रहा जलभराव

विज्ञापन
सरधना। मोहल्ला कुम्हारान में जलभराव की परेशानी में दीवार के सहारे जाता युवक। स्थानीय निवासी
विज्ञापन
सरधना। नगर के मोहल्ला कुम्हारान में जलभराव की समस्या से स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दो वर्षों से जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन शिकायत के बाद भी कोई समाधान नहीं हो रहा। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी को पत्र देकर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

तहसील रोड स्थित तालाब के सुंदरीकरण का कार्य पिछले दो साल से चल रहा है। ऐसे में निकासी नहीं होने से गलियों में जलभराव की समस्या सामने आ गई है। यहां से निकलने वाले पानी की निकासी पिछले दो वर्षों से प्रभावित है। बताया कि उनके मोहल्ले में कई गलियां टूटी पड़ी है। उन्होंने कई बार वार्ड सभासद, चेयरपर्सन से शिकायत कर समस्या के समाधान की मांग की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। जलभराव के चलते स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ले के लोगों ने शनिवार को डीएम को एक पत्र लिखकर जनहित में जल भराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें