फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पंप लगाकर निकाला सिंथेटिक ट्रैक से पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
- स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों को अभ्यास करने में आ रही थी परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लगातार दो दिन तक हुई तेज बारिश के कारण कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम के खेल मैदान और सिंथेटिक ट्रैक पर पानी भर गया था। इससे खिलाड़ियों को अभ्यास करने में परेशानी हो रही थी। शनिवार को क्षेत्रीय खेल कार्यालय के कर्मचारियों की ओर से पंप लगाकर ट्रैक से पानी निकाला गया।
शुक्रवार को बारिश बंद होने के बाद भी स्थिति नहीं सुधर सकी थी। इसके चलते शनिवार को कर्मचारियों ने मैदान पर पहुंचकर पंप लगाकर पानी निकाला। खेल निदेशालय की ओर से लगभग 8.5 करोड़ रुपये की लागत से स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक तैयार कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगामी दिनों में स्पोर्ट्स स्टेडियम में कई बड़ी प्रतियोगिताएं होनी हैं। इसमें दो सितंबर को एथलेटिक्स सीरीज-15 का आयोजन भी होना है। इसमें काफी संख्या में बड़े स्टार एथलीट भी शामिल होंगे। इसके अलावा कई स्टेट चैंपियनशिप होनी है। ऐसे में ट्रैक पर पानी भरने के कारण समस्या आ सकती है। इसी बात का ध्यान रखते हुए शनिवार को ट्रैक से पानी निकाला गया। ट्रैक से पानी हटने के बाद खिलाड़ियों ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें