फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ छात्रा हत्याकांड: आने की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी नजरबंद

Sat, 11 Jul 2026 01:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ छात्रा हत्याकांड को लेकर मेरठ आने की घोषणा करने वाले हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी उर्फ पिंकी भैया को पुलिस ने उनके गाजियाबाद स्थित आवास पर नजरबंद कर दिया। पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर कार्रवाई की।
विज्ञापन
पुलिस ने पिंकी को किया नजरबंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में छात्रा हत्याकांड को लेकर प्रदेश में जारी राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों के बीच पुलिस ने एक और एहतियाती कदम उठाया है। मेरठ आने की घोषणा करने वाले हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी उर्फ पिंकी भैया को पुलिस ने उनके गाजियाबाद स्थित आवास पर नजरबंद कर दिया।

विज्ञापन




मेरठ आने की थी घोषणा
भूपेंद्र चौधरी उर्फ पिंकी भैया ने छात्रा हत्याकांड के मामले में मेरठ पहुंचने की घोषणा की थी। इसके बाद पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उन्हें उनके आवास पर ही रोक दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ छात्रा हत्याकांड: लखनऊ में अखिलेश से मिला पीड़ित परिवार, इकरा हसन रहीं साथ, सोशल मीडिया पर भाजपा को घेरा
विज्ञापन


गाजियाबाद के शालीमार गार्डन में की कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी उर्फ पिंकी भैया गाजियाबाद के शालीमार गार्डन क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें बाहर जाने से रोक दिया। फिलहाल उन्हें घर पर ही निगरानी में रखा गया है।

कानून व्यवस्था बनाए रखने पर प्रशासन का जोर
मेरठ छात्रा हत्याकांड को लेकर विभिन्न संगठनों और राजनीतिक दलों की सक्रियता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन लगातार सुरक्षा व्यवस्था मजबूत किए हुए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है और एहतियात के तौर पर कई कदम उठाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें