फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: डौरली में पानी की पाइप लाइन फटी, निगम ने लिए सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
- नगर निगम का शुद्ध जल आपूर्ति का चलाया अभियान
विज्ञापन

फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। रूड़की रोड पर डौरली में सोमवार सुबह पानी की पाइप लाइन फट गई। जानकारी लगने पर निगम की टीम मौके पर पहुंच गई। नगर निगम शहर के लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के अपने जलकल से शुद्ध जल स्विच अभियान शुरू करा दिया है। लोगों के घरों तक स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करना है। इस अभियान के दौरान कई वार्डों में पेयजल संबंधी शिकायतों का त्वरित समाधान किया गया।
पेयजल संबंधी शिकायतों का समाधान
अभियान के तहत वार्ड-67 में नौचंदी टंकी के समीप श्यामनगर क्षेत्र की गली संख्या-10 पर पाइपलाइन लीकेज की मरम्मत कराई गई। इसके अतिरिक्त वार्ड-84 अहमदनगर, वार्ड-88 गली नंबर-10 अहमदनगर, वार्ड-56 प्रह्लाद नगर में भी पेयजल संबंधी समस्या का समाधान किया गया। गंगानगर एम-ब्लॉक में गंदे पानी की शिकायत पर महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने खुद ही निरीक्षण किया था। महाजल प्रबंधक एवं अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार ने बताया कि स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था करने के लिए अभियान शुरू कराया गया हैं। जहां पर गंदा पानी पहुंचने की शिकायत आ रही है, वहां सुधार करने के लिए टीम को भेजा जा रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेयजल वितरण प्रणाली में सुधार
नगला बट्टू क्षेत्र में भी पेयजल आपूर्ति को सुचारू बनाया गया। वार्ड-41 सैनिक विहार और वार्ड-27 पल्लवपुरम फेज-1 में भी सुधारात्मक कार्य किए गए हैं, ताकि पेयजल वितरण प्रणाली को और बेहतर बनाया जा सके। अभियान के अंतर्गत मीनाक्षीपुरम, फाजलपुर, प्रह्लाद नगर, डिफेंस एन्क्लेव, जागृति विहार, शास्त्री नगर, जेल चुंगी और पल्लापुरम क्षेत्र से कुल 10 जल नमूने लिए गए हैं। नगर निगम ने नागरिकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए निरंतर निगरानी और ऐसे अभियानों को भविष्य में भी जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें