संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में विकासखंड रोहटा परिसर में जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ फैकल्टी और सह-प्रबंधक डीपीआरसी मेरठ चरणजीत सिंह के मार्गदर्शन में हुआ।
खंड विकास अधिकारी विजेंद्र सिंह और क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी अमित कुमार ने फीता काटकर वॉलीबाल मैच का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में रोहटा की टीम प्रथम और आलमगीरपुर की टीम दूसरे स्थान पर रही। विजेता टीमों को मेडल, शील्ड और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर बीडीओ विजेंद्र सिंह ने सभी को राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं दीं। बीओ अमित कुमार ने कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र की असली पूंजी है। संचालनकर्ता डॉ. एमएल खंडेलवाल ने युवाओं को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में एडीओ पंचायत विश्वेंद्र सिंह, एडीओ गुलाम मोहम्मद रिजवान, पवित्र कुमार, शिवम कुमार, तनु शिरोमणि, विकास कुमार, तनिश पूनिया और विशाखा खंडेलवाल भी उपस्थित रहे।