एटीएम में कार्ड डालने के बाद बैंक का सिस्टम ग्राहक के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजेगा। ग्राहक को वह ओटीपी फीड करना होगा। यदि वह ओटीपी सही होगा तभी एटीएम से रुपये निकलेंगे वरना ट्रांजेक्शन निरस्त हो जाएगी। एसबीआई के चीफ मैनेजर हरीश वाधवा ने बताया कि एसबीआई ओटीपी फीड करने के बाद ही कैश निकलने की अनिवार्यता को बीते अगस्त में ही लागू कर चुका है।
जिले में अभी रात्रि कर्फ्यू नहीं
कोरोना संक्रमण को लेकर डीएम के. बालाजी ने मंडलायुक्त सभागार में सोमवार को प्रेस वार्ता में कहा कि जिले में रात्रि कर्फ्यू लागू नहीं लगाया जाएगा। कोरोना मरीजों की स्थिति नियंत्रण में है। घर-घर सर्वे अभियान चल रहा है। रोजाना 5-6 हजार लोगों की कोरोना जांच हो रही है। रोजाना औसतन 200 मरीज मिल रहे हैं। पिछले 20 दिन में मरीजों की संख्या बढ़ी नहीं है।
कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लगातार प्रयास चल रहे हैं। डीएम ने बताया कि यदि एक परिवार में एक या दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिलते हैं तो उस दायरे में 50 मीटर तक आवागमन बंद रहेगा। यदि दूसरे परिवार का व्यक्ति पॉजिटिव मिलता है तो 100 मीटर का लागू होगा। कंटेनमेंट जोन में वह इलाका सील रहेगा। होम आइसोलेशन को लेकर प्रशासन सख्त है।
अब बिना एचएसआरपी नहीं होंगे वाहन संबंधी कार्य
मेरठ। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी) पर दी गई छूट सोमवार को खत्म हो गई। आज से 31 दिसंबर तक उन्हीं वाहनों का कार्य किया जाएगा जिनके पास एचएसआरपी होगी या उसके लिए किए गए आवेदन की रसीद होगी। एआरटीओ प्रशासन श्वेता वर्मा ने बताया बिना एचएसआरपी लगे वाहनों का कोई भी कार्य नहीं किया जाएगा। वहीं, वाहन स्वामी वाहन डीलर से संपर्क कर एचएसआरपी लगवा सकते हैं।
बुकमाईएचएसआरपी डॉट काम पर भी ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। यहां पर निजी व व्यावसायिक वाहन के दो ऑप्शन दिखाई देंगे। निजी व्हीकल टैब पर क्लिक करने पर पेट्रोल, डीजल, इलेक्ट्रिक, सीएनजी, सीएनजी प्लस पेट्रोल का ऑप्शन चुनना होगा।