नवंबर में न्यूनतम तापमान
वर्ष तापमान
2020 6.9
2019 9.7
2015 8.0
2010 9.1
2005 11.6
2000 10.6
1995 11.5
ला नीना के कारण ज्यादा पड़ेगी ठंड
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष के अनुसार इस समय केंद्रीय व पूर्वी प्रशांत महासागर की सतह पर तापमान सामान्य से नीचे है। प्रशांत महासागर के भूमध्यरेखीय क्षेत्र में मध्यम ला नीना की स्थिति बन रही है। जब भी ला नीना का असर होता है, सर्दी ज्यादा पड़ती है। ला नीना समुद्रीय प्रक्रिया है जिसमें समुद्र में पानी ठंडा होने लगता है और हवाओं में इसका सीधा असर पड़ता है।
रिकॉर्ड तोड़ सकता है न्यूनतम तापमान
दिसंबर के दूसरे सप्ताह से सर्दी बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान इस बार रिकॉर्ड तोड़ सकता है। - डॉ. यूपी शाही मौसम विशेषज्ञ, कृषि विवि