जागा नगर निगम, सड़कें होंगी गड्ढा मुक्त
मेरठ। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद नगर निगम को शहर की टूटी सड़कों की याद आ ही गई। शुक्रवार को नगर निगम ने सभी ठेकेदारों को बरसात से पहले सड़कें गड्ढा मुक्त करने के निर्देश जारी कर दिए। अमर उजाला भी लगातार शहर की सड़कों की बदहाली की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित कर रहा है ताकि समय रहते जिम्मेदार विभाग सड़कों की मरम्मत करा सकें।
दरअसल, नगर निगम प्रशासन ने फरवरी माह में शहर की कुछ सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए चिह्नित किया था। इसकी टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी थी, लेकिन काम शुरू नहीं हो पाया था। इसके बाद मार्च में लॉकडाउन के चलते निर्माण कार्यों पर ब्रेक लग गया। अब निर्माण कार्यों की अनुमति मिलने के बाद नगर निगम ने 20 सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की सूची जारी की है।
ये सड़कें होंगी गड्ढा मुक्त
मलियाना में बागपत रोड से इस्लामनगर कब्रिस्तान तथा ट्रांसफार्मर से गावड़ी चौराहे तक
शास्त्री नगर ई ब्लॉक व मयूर विहार चाणक्यपुरी मुख्य मार्ग
कुंडा रोड मुख्य मार्ग पर
एकता नगर में नाला मुख्य मार्ग
कासमपुर रेलवे फाटक से मार्शल रोड तक
परतापुर महरौली रोड
शारदा रोड
माधवपुरम में जीबीआई पार्क के सामने की सड़क
बुढ़ाना गेट के पास सड़क का कार्य।
मंगल पांडे नगर में नाला पटरी मार्ग
धामपुर मुख्य मार्ग पर एनएच 58 से सहकारी समिति तक मार्ग
कसेरूखेड़ा नाले के किनारे वाली सड़क
कंकरखेड़ा डिफेंस एंक्लेव, सेंट पॉल पब्लिक स्कूल से अंबेडकर रोड
शास्त्री नगर सेक्टर 7 कुटी रोड पर जी ब्लॉक में सड़क कार्य।
दिल्ली रोड से कमला नगर रोड
गंगानगर में मवाना रोड से एफ ब्लॉक तक सड़क
रेलवे रोड चौराहा से जैन नगर शिव मंदिर तक
फतेहउल्लाहपुर में तालाब के पास धर्म कांटे के सामने तक सड़क
शास्त्री एल ब्लॉक में सड़क का कार्य।
श्याम नगर मुख्य मार्ग पर दिलावर डेरी मार्ग
श्याम नगर रोड पर मदरसा फातिमा से मजीद मार्केट सहित 3 मार्ग
जागृति विहार सेक्टर 4, 5 6 और 9 में सड़क पर कार्य
रोहटा रोड से बिजली घर होते हुए खड़ौली शिव चौक तक
रोहटा रोड से गोलाबढ़ समुदायिक केंद्र तक
नगर निगम के चीफ इंजीनियर यशवंत कुमार का कहना है कि इन सभी सड़कों का पैचवर्क बरसात शुरू होने से पहले ही करा दिया जाएगा । भी संबंधित ठेकेदारों को कार्य शुरू करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।