फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से होगा विवेक पांडेय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट

विज्ञापन
विवेक पांडे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर जानकारी देते आयोजक
विज्ञापन
मेरठ। स्थानीय आईटीआई साकेत और गुरु तेग बहादुर स्कूल के मैदान पर 11 जून से 14वें ऑल इंडिया विवेक पांडेय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। टूर्नामेंट रंगीन पोशाक में खेला जाएगा। आयोजकों ने यह जानकारी सोमवार को एक फार्म हाउस मेंं पत्रकार वार्ता में दी।
विज्ञापन

वार्ता में विवेक पांडेय की बहन डॉ. वसुधा ने बताया कि विवेक होनहार क्रिकेटर था। उसकी याद में पिछले 13 वर्ष से यह टूर्नामेंट कराया जा रहा है। आयोजन सचिव व क्रिकेट कोच अतहर अली और रजनीश कौशल ने बताया कि टूर्नामेंट में सात से 12, 13 से 15 और 16 से 18 साल के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इन तीन वर्ग में ही यह टूर्नामेंट आयोजित होगा। टूर्नामेंट में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी, गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी, आईटीआई सीएसके, आरसीबी, गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकाडेमी ब्लू, गुरु तेग बहादुर रेड, ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ग्रीन, ऋषभ क्रिकेट एकेडमी लायंस, ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ब्लू, ऋषभ चैलेंजर, गुरु तेग बहादुर वारियर्स, गुरु तेग बहादुर किंग, सीनियर में मेरठ चैंपियन, ऋषभ क्रिकेट एकेडमी, मेरठ टाइटंस आदि टीमें भाग ले रही हैं।
सभी मैच आईटीआई क्रिकेट एकेडमी साकेत और गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर मैच खेले जाएंगे। वार्ता में अरमान अंसारी, उवैस, पार्थ, रोनित, अजय, आदि खिलाड़ी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें