सैनी क्रिकेट मैदान में मैच के बाद खिलाड़ी को किया गया सम्मानित
मेरठ। सैनी क्रिकेट मैदान में सोमवार को वीआरएस क्लब और ऑल स्टार क्लब के बीच मैच हुआ, जिसमें वीआरएस ने 83 रन से जीत प्राप्त की। वीआरएस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 8 विकेट खोकर 287 रन बनाए। इसमें शुभम तेवतिया ने शानदार 102 रन व सौरभ सिसोदिया ने 71 रन बनाए। गेंदबाजी में ऑल स्टार की तरफ से नाजिम ने 4 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑल स्टार की टीम 24.4 ओवर में 204 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इसमें नाजिम ने 106 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में वीआरएस की तरफ से शुभम तेवतिया और इमामुद्दीन ने 4-4 विकेट लिए। दीपक सिद्धू ने बताया कि शुभम तेवतिया को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मुख्य अतिथि एचएस सिसोदिया ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान मोहित, इमरान, कपिल, अमर, पिंटू आदि मौजूद रहे। संवाद