फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एप के माध्यम से शिकायतें कर सकेंगे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत जल्द जारी करेगा एप, ग्रामीणों का घर बैठे होगा काम
विज्ञापन

- जिले में जिला पंचायत उतारेगा छह कूड़ा गाड़ी

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। स्वच्छ भारत मिशन को गति देने और ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते कूड़े की समस्या से निपटने के लिए जिला पंचायत प्रयासरत है। जिला पंचायत ने जल्द ही एक विशेष मोबाइल ऐप तैयार कर जारी करेगा। इस ऐप के माध्यम से लोग कूड़ा उठान सहित कई अन्य शिकायतें भी दर्ज करा सकेंगे।
जिला पंचायत प्रशासन ने ग्रामीण क्षेत्रों में कूड़ा उठाने की व्यवस्था के लिए छह नई कूड़ा उठाने की गाड़ियां खरीदने की योजना बनाई है। इन गाड़ियों का उद्देश्य विशेष रूप से विवाह मंडपों, बैंक्वेट हॉल और अन्य प्रतिष्ठानों से निकलने वाले कूड़े का प्रबंधन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी वीएस कुशवाहा ने बताया कि उम्मीद है कि इसी माह यह बनकर तैयार हो जाएगा। कूड़ा गाड़ियों की खरीद के लिए जेम पोर्टल के माध्यम से कोटेशन मंगाई गई हैं। सबसे किफायती और गुणवत्तापूर्ण गाड़ियों का चयन किया जा सके। योजना के तहत, कूड़ा उठाने के लिए शुल्क और जुर्माना राशि का भी निर्धारण किया जा रहा है। प्रयास है कि अगले दो महीनों के भीतर इस पूरी व्यवस्था को धरातल पर उतार दिया जाए, ताकि देहात में स्वच्छता का स्तर बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें