फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिठलोकर और रियावली नगला के ग्रामीणों ने पंचायत कर निबटाया ब्रेकर विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
पिठलोकर और रियावली नगला के ग्रामीणों ने पंचायत कर निबटाया ब्रेकर विवाद
विज्ञापन

सरधना। सड़क में बने ब्रेकर को हटाने लेकर पिठलोकर और मुजफ्फरनगर के रियावली नगला गांव के ग्रामीणों के बीच छह दिन पूर्व हुए टकराव के मामले में बृहस्पतिवार को पंचायत हुई। पंचायत में ग्रामीणों ने एक-दूसरे के खिलाफ दी तहरीर वापस लेने का मन बनाया है। इसके बाद दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर पुलिस को समझौता पत्र सौंपा।
पिठलोकर गांव में सड़क में बने ब्रेकर को हटाने को लेकर पिठलोकर और मुजफ्फरनगर के रियावली नगला के ग्रामीणों के बीच छह दिन पूर्व संघर्ष हो गया था। इसमें लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले थे। पिठलोकर के ग्रामीणों ने फायरिंग का भी आरोप लगाया था। संघर्ष में पिठलोकर के तीन लोग घायल हो गए थे। पिठलोकर के ग्रामीणों ने रियावली नगला के प्रधान समेत 15 नामजद व 25 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया था। उधर, रियावली नगला के ग्रामीणों ने पिठलोकर के पूर्व प्रधान समेत 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को इस मामले में पिठलोकर गांव में पंचायत हुई, जिसमें दोनों गांवों के लोग शामिल हुए। पंचायत में दोनों पक्षों के बीच एक-दूसरे के खिलाफ दी गईकी गई कार्रवाई को वापस लेने के लिये समझौता हुआ। जिसके बाद समझौते की जानकारी देने के लिये थाने पर दोनो पक्षों के लोग पहुंचे ओर पुलिस को समझौते की जानकारी दी ओर दोनो गांवों के बीच बने तनाव को खत्म करने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें