यूपी के बिजनौर जनपद में फिर से भीड़ हिंसा का एक मामला सामने आया है। यहां दो युवकों को महिला के साथ छेड़छाड़ करना भारी पड़ गया। छेड़छाड़ के आरोप में पकड़े गए दोनों युवकों को ग्रामीणों ने बच्चा चोरी के शक में पेड़ से बांधकर पीटा। फिर इसके बाद पुलिस को सौंप दिए।
ये है मामला
गंज पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव की महिला मंगलवार को दोपहर बाद अपने खेत पर चारा काट रही थी। पीछे से पहुंचे तीन युवकों ने महिला को नशीला पदार्थ सुंघा कर बेहोश कर दिया। वहीं पास से गुजर रहे महिला के गांव के कुछ ग्रामीणों ने युवकों को महिला के पास खड़े देखा तो उन्होंने शोर मचा दिया। शोर सुनकर युवक वहां से हो गए। काफी देर बाद होश में आने के बाद महिला ने घटना की परिजनों को जानकारी दी।
गुरुवार दोपहर के समय महिला अपने खेत पर फिर से काम कर रही थी। पास के खेत में महिला के परिजन भी काम कर रहे थे। महिला को अकेला देख युवक खेत में फिर आ धमके और उससे छेड़छाड़ करने लगे। इस दौरान महिला ने युवकों को बातों में लगाते हुए अपने परिजनों को बुला लिया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने दो युवकों को पकड़ लिया, जबकि एक युवक वहां से फरार हो गया। दोनों युवकों को पकड़कर परिजन गांव में ला रहे थे। इसी बीच गांव में बच्चा चोर पकड़े जाने की अफवाह फैल गई।
यह भी पढ़ें: भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में मनोरोगी महिला को पीटा, पुलिस ने एक युवक के खिलाफ की कार्रवाई
इसके बाद मौके पर पहुंची भीड़ ने दोनों युवकों को पकड़कर रस्सी से पेड़ से बांधकर जमकर पिटाई की। युवकों के पकड़े जाने की सूचना ग्रामीणों ने गंज पुलिस को दी। मौके पर पहुंची डायल 100 गाड़ी ने दोनों युवकों को पकड़कर बिजनौर थाने भेज दिया। पकड़े गए युवकों खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए महिला के परिजन भी थाने पहुंच गए।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/