फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आपसी रंजिश में ग्रामीण को गोली मारी, दो नामजद आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। गांव किशनपुर बिराना में रविवार देर रात आपसी रंजिश के चलते ग्रामीण बाबूराम को गोली मार दी। गोली लगने से बाबूराम गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव किशनपुर बिराना निवासी विकास कुमार ने थाने में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि रविवार देर रात गांव के संजू ने उनके पिता बाबूराम पर गोली चलाई। संजू के साथ उसका साथी रोहित उर्फ बिरजू भी था। यह हमला जान से मारने की नीयत से किया गया था। गोली लगने के बाद बाबूराम को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। उनका इलाज अभी भी जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की तलाश
पुलिस ने इस मामले में तत्काल प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है। सीओ पंकज लवानिया ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश में जुटी है। उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें