फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दीपों की जगमगाहट से रोशन हुए घर-आंगन, बाजारों में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
- मवाना-मुंडाली में दिवाली की रही रौनक, ग्रामीण इलाकों में तेज पटाखों का विरोध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मवाना/सरधना/परीक्षितगढ़/रोहटा/सरूरपुर/हस्तिनापुर/मुंडाली। नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को दिवाली का महापर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। पिछले कई दिनों से चल रही तैयारियों के बाद सुबह से ही बाजारों में चहल-पहल बनी रही। व्यापारियों ने अपनी दुकानों को सजाया, वहीं घरों में महिलाओं और बच्चों ने सुंदर रंगोली बनाई।
शाम होते ही पूरा क्षेत्र दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। घरों, मंदिरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में मां महालक्ष्मी और भगवान गणेश की विधिविधान से पूजा-अर्चना की गई। लोगों ने घी के दीपक जलाकर परिवार की सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। पूजा के बाद एक-दूसरे को दिवाली की बधाइयां दी गईं और मुंह मीठा कराया गया।
विज्ञापन

रात गहराते ही आतिशबाजी का दौर शुरू हो गया, जो आधी रात के बाद तक जारी रहा। बच्चों और युवाओं ने फुलझड़ियों, अनार और पटाखों का भरपूर आनंद लिया। आतिशबाजी की गूंज और रोशनी से पूरा क्षेत्र सराबोर नजर आया। स्थानीय पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह मुस्तैद रहा, जिससे पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

बाजारों में खरीदारी और धार्मिक महत्व
दिवाली को लेकर सुबह से ही बाजारों में मिठाइयों, खील-बताशे, दीपक और सजावटी सामान की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। हस्तिनापुर में मिठाई और गिफ्ट पैक की जमकर बिक्री हुई। बाजारों में भीड़ के चलते प्रमुख मार्गों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। दिवाली के धार्मिक महत्व को लेकर भी लोगों में विशेष उत्साह रहा। मान्यता है कि भगवान श्रीराम इसी दिन अयोध्या लौटे थे। सोशल मीडिया पर भी शुभकामनाओं और दिवाली के संदेशों का आदान-प्रदान होता रहा।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में दीपोत्सव और पटाखों का विवाद
ग्रामीणों ने घरों को दीपों और झालरों से सजाया, लक्ष्मी-गणेश पूजन किया और आतिशबाजी कर खुशियां साझा कीं। हालांकि, ग्रीन पटाखों की अनुमति के बावजूद मऊखास, सिसौली, भगवानपुर, समयपुर, नंगलामल और मेघराजपुर सहित अन्य गांवों में भारी आवाज के बमों और तेज धमाकों के साथ आतिशबाजी की गई। इससे ग्रामीण परेशान हुए और कुछ ने इसका विरोध भी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें