विजय बने जेलचुंगी रामलीला कमेटी के अध्यक्ष
मेरठ। जेल चुंगी रामलीला कमेटी की बैठक सोमवार को शिव मंदिर रामलीला मैदान में हुई है। अध्यक्षता विजय लोधी ने की जिसमें कमेटी की नव कार्यकारिणी 2021 की सर्वसम्मति से घोषणा की गई।
बैठक में रामलीला कमेटी के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गईं। प्रवक्ता आशीष अग्रवाल ने बताया कि शासन की गाइडलाइन के अनुसार ही कार्यक्रम की भव्यता में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। कमेटी में उत्साह है क्योंकि राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के पश्चात प्रथम रामलीला होगी। कमेटी ने निर्णय लिया कि शासन द्वारा गाइडलाइन के अनुसार कमेटी कार्य करेगी। जब तक पूर्ण गाइडलाइन नहीं आती तब तक रूपरेखा तैयार कर मेला और मंचन की तैयारी करेंगे। नव कार्यकारणी घोषित होने पर विधिविधान द्वारा तिलक कर भगवा पटका पहनाकर जय श्रीराम का जयघोष किया।
अध्यक्ष विजय सिंह लोधी, महामंत्री अमीचंद लोधी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक शाक्या, महावीर और सुदेश, कोषाध्यक्ष प्रसादी लाल और प्रदीप सोनी, सचिव वरुण गोयल, प्रवक्ता आशीष अग्रवाल और प्रभात चौहान, संघरक्षक सुबोध बंसल, अशोक वाधवा, सुरेश बतरा, सुरेश अरोड़ा, ओपी शर्मा, आंनद स्वरूप शर्मा को मनोनीत किया गया। बैठक में हेमंत शाक्य, प्रदीप सक्सेना, अश्वनी कांबोज, योगराज, सचिन, अशोक, अमित, गौरव, अनिल आदि मौजूद रहे।