फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान घर में नवाचारों की लगाई प्रदर्शनी 

Mon, 25 Jun 2018 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मेरठ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
 विज्ञान घर सीजन-2 में बाल वैज्ञानिकों ने अपनी दैनिक क्रियाएं पूरी करने के बाद समाचार पढ़े। सभी बाल वैज्ञानिकों ने नौ दिन विज्ञान घर में रहकर जिन मॉडलों को बनाया। उनकी रविवार को विद्यालय परिसर में प्रदर्शनी लगाई।  
विज्ञापन

वेद इंटरनेशनल स्कूल में चल रहे विज्ञान घर सीजन टू में मॉडल की प्रदर्शनी के साथ ही विज्ञान घर के सभी सदस्यों ने मॉडल बनाने की विधि व समाज के लिए उसकी उपयोगिता बताई। इस अवसर पर विज्ञान गुरु दीपक शर्मा ने बताया कि विज्ञान घर के सभी सदस्यों ने अपने मॉडलों की रचना अपने अनुभवों के आधार पर की है। निर्णायक समिति में प्रोफेसर एस सिंह, डा. नीरज कुमार, डा. अविनाश शर्मा, डा. मेघराज व नासा वैज्ञानिक लीना बोकिल तथा सपना मिश्रा रहीं। उन्होंने बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडलों को देखा और उन पर गहनता से विचार-विमर्श किया। निर्णायक मंडल ने मॉडलों में सुधार के उपाए भी बताए। वैज्ञानिक लीना बोकिल ने विज्ञान पुत्र रौदास कुमार को ताज पहनाकर उसका अभिनंदन किया। इस अवसर पर चेयरमैन अजित कुमार, सलीम, बेबी विहान, परमिंदर सिंह, दीपक शर्मा, गीता सचदेवा, माला सिंह, राजरानी, ऊषा रानी, मीनू तोमर, आंचल, रीना, विनय, आशीष, रोहित, रोहिणी, ऐश्वर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें