फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल की मोहब्बत की ऐसी सजा: सामूहिक दुष्कर्म, निर्वस्त्र कर दौड़ाया फिर बनाया वीडियो, फिर भी चुप रही पीड़िता

Thu, 27 Jul 2023 05:01 PM IST
Digvijay Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शाकिर ने अपनी प्रेमिका को बदनाम कर दिया। जंगल में ले जाकर पहले उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, फिर दोस्तों के साथ मिलकर निर्वस्त्र कर दरिद्रता की। बेरहमी से किशोरी को मारा-पीटा। 
विज्ञापन
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर में महिलाओं से बदसलूकी जैसी घटना यूपी के मेरठ में भी सामने आई है। किठौर थाना इलाके में किशोरी से दुष्कर्म के बाद उसकी पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में निर्वस्त्र किशोरी हाथ जोड़कर रोते-गिड़गिड़ाते हुए अपने कपड़े मांगती रही, लेकिन आरोपी बदसलूकी करते हुए उसकी पिटाई करते रहे। किशोरी को नग्न अवस्था में खेत से सड़क तक पीटते हुए ले जाया गया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीन को जेल भेज दिया है। किठौर थाने में पीड़ित किशोरी के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि क्षेत्र में रहने वाले शाकिर पुत्र जाहिद ने उसकी बेटी को निकाह का झांसा देकर प्रेम जाल में फंसा लिया।

विज्ञापन


 

शाकिर ने अपनी प्रेमिका को बदनाम कर दिया। जंगल में ले जाकर पहले उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, फिर दोस्तों के साथ मिलकर निर्वस्त्र कर दरिद्रता की। बेरहमी से किशोरी को मारा-पीटा। किशोरी अपने तन को ढकने के लिए कपड़े मांगती रही, लेकिन बेरहम आरोपियों ने कपड़े छीन लिए। इस दौरान एक आरोपी ने किशोरी का वीडियो बना लिया।  घटना तीन महीने पहले की। न आरोपियों ने टस से मस की और न ही किशोरी ने। वजह किशोरी शाकिर के प्यार में अंधी थी।  उसने अपने प्रेमी  शाकिर के साथ इतना सब होने के बाद भी निकाह करने की इच्छा जताई। इसीलिए पीड़िता अपने साथ हुए जुल्म की दास्तान किसी को नहीं बताई। निकाह की बात सुन  आरोपी शाकिर ने किशोरी से अपना पीछा छुड़ाना चाहा, लेकिन किशोरी निकाह करने की जिद पर अड़ गई। यही वजह थी कि शाकिर ने उसका वीडियो वायरल कर दिया। 

किशोरी पिछले दो साल से शाकिर के साथ रही थी। किशोरी ने उसी के साथ जीवन गुजारने के सपने देख लिए थे। लेकिन निकाह के लिए शाकिर राजी न था। अपना पीछा छुड़वाने के लिए शाकिर ने अपने साथियों के साथ एक रणनीति बनाई और मात्र 16 साल की किशोरी का जीवन दांव पर लगा दिया।  शाकिर ने आज से करीब तीन महीने पहले पीड़िता को  बाइक पर बैठाया और धोखे से जंगलों में ले गया। किशोरी को अपने प्यार पर पूरा विश्वास था। जंगल में ही शाकिर ने किशोरी के साथ शारीरिक संबंध बनाए इसी बीच कैमरा चालू कर शाकिर के परिचित आलम, हैदर, पप्पूस जावेद और अन्य युवक भी वहां आ पहुंचे।  उन्होंने निर्वस्त्र किशोरी का पूरा वीडियो बनाया। 
 

मामले की जानकारी पीड़िता के परिवार को हुई, तब पीड़िता का परिवार आरोपी के परिवारवालों के पास रिश्ता लेकर गया।  ताकि समाज में बच्ची की इज्जत भी बची रहे और मोहब्बत अंजाम तक पहुंच सके। लेकिन आरोपी शाकिर को ये नागवार गुजरा और उसने निकाह के लिए साफ मना कर दिया। इतना ही नहीं शाकिर ने पीड़िता का वीडियो उसके भाई को भेज दिया था, ताकि वो उसका पीछा छोड़ दे। 
विज्ञापन

घटना के तीन महीने बाद शाकिर  और उसके साथियों ने पीड़िता का वीडियो वायरल कर दिया।  इस वीडियो के वायरल होने के बाद पीड़िता की मां ने पुलिस की चौखट पर जाकर इंसाफ की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल ही मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना के बाद से किशोरी गुमसुम है। परिजन बेहद दुखी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें