फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूठा डिपो के टैंकरों से तेल चोरी का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र के पूठा तेल डिपो के टैंकरों से तेल चोरी का खेल धड़ल्ले से जारी है। एसटीएफ, क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस की कई बार कार्रवाई के बाद भी माफिया चुनौती दे रहे हैं। इस संबंध में शनिवार को वीडियो एवं फोटो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

टीपीनगर क्षेत्र के पूठा गांव में तेल डिपो है। यहां से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में डीजल एवं पेट्रोल सप्लाई किया जाता है। तेल माफिया चालक और पेट्रोल पंप के सेल्समैन की मिलीभगत से टैंकरों से तेल चोरी कर रहे हैं। वायरल वीडियो में तेल कंपनी द्वारा लगाई सील खोलकर टैंकरों से तेल चोरी किया जा रहा है। इन लोगों ने ऑयल कंपनियों द्वारा टैंकरों में लगाए गए तालों की चाबी बनवा रखी हैं। टैंकरों से तेल चोरी के शनिवार को वायरल फोटो और वीडियो शुक्रवार और शनिवार के बताए हैं।
पुलिस पर लगते रहे हैं आरोप
पूठा गांव में तेल चोरी को लेकर पुलिस की भूमिका पर सवाल उठते रहे हैं। कुछ समय पहले ही एसएसपी अजय साहनी ने वेदव्यासपुरी पुलिस चौकी का शिलान्यास कर एक दरोगा व कुछ पुलिसकर्मियों तैनात किए हैं। एसओ टीपीनगर दिनेश चंद्र का कहना है कि टैंकरों से तेल चोरी के वायरल फोटो एवं वीडियो की जांच की जा रही है। इसके बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अमर उजाला ने किया था स्टिंग
पूठा तेल डिपो के टैंकरों से डीजल व पेट्रोल चोरी करने वाले गिरोह का तीन साल पहले अमर उजाला टीम ने स्टिंग किया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी की थी। वहीं, गत वर्ष 12 जुलाई को टैंकरों के चालक समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया था। यह गिरोह मेरठ, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, हापुड़ समेत अन्य जिलों में सप्लाई के दौरान डुप्लीकेट चाबी से टैंकरों से तेल चोरी कर सस्ते दाम पर बेचता था। यह खुलासा एसपी सिटी के समक्ष गिरफ्तार आरोपियों ने किया था। टैंकरों की डुप्लीकेट चाबी बनवाकर उनसे 20 से 80 लीटर तक डीजल एवं पेट्रोल चोरी करके कम कीमत पर बेचते थे।
वर्जन
जांच कराकर कार्रवाई करेंगे
पुलिस पहले भी टैंकरों से तेल चोरी करने वाले गिरोह को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इस मामले की जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।-डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें