फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या करने से पहले नवविवाहिता ने बताई अपने ऊपर हुए जुल्मों की दास्तान, Video में सुनिए

Tue, 24 Apr 2018 12:23 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
आरती उर्फ नीलू का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक विवाहिता अपने ऊपर हुए जुल्मों को बता रही हैं। दुख की बात यह है कि महिला ने आत्महत्या कर ली। जानिए पूरा मामला...

विज्ञापन

 
घटना उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले की है। नानौता में चार दिन पहले मायके गांव अनंतमऊ में आकर आत्महत्या करने वाली आरती उर्फ नीलू का मरने से पहले का वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में वह रोते हुए ससुराल में अपने ऊपर हुए जुल्मों की जानकारी दे रही है। 

देखिए Video: ये वीडियो बनाने के बाद महिला ने कर ली आत्महत्या
विज्ञापन


उसने बताया कि पति के एक अन्य युवती के साथ संबंध है और वह उसे पसंद नहीं करता था। मोटी बताकर उसे ताने दिए जाते थे और डायटिंग के नाम पर कई-कई दिन भूखा रखा जाता था। उसके पागल साबित करने की कोशिश की जा रही थी। इस संबंध में आरती के पिता कंवरपाल ने पति अभिषेक, अभिषेक के चाचा धर्मपाल और चाची किरणबाला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

पढ़ें : थाने में फूट-फूटकर रोई नवविवाहिता, कहा- पति की जमीन नहीं, जिंदगी चाहिए

विज्ञापन

फाइल फोटो
थाना क्षेत्र के गांव अनंतमऊ निवासी कंवरपाल की पुत्री आरती उर्फ नीलू की शादी ढाई माह पूर्व गांव गंगोली (थाना छप्पर), जिला यमुनानगर, हरियाणा निवासी अभिषेक के साथ हुई थी। आरती ने 18 अप्रैल को अपने मायके में उस समय फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, जब मायके के लोग एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। आरती ने आत्महत्या से पूर्व अपना वीडियो बनाया। उसने वीडियो में कहा कि अभिषेक के किसी दूसरी लड़की से अवैध संबंध हैं। उसे धोखे में रखकर शादी कर दी गई। अभिषेक उसे पसंद नहीं करता। इसलिए उसे मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। उसे पागल साबित करने और अलग-अलग तरह के आरोप लगाकर बदनाम किया जा रहा था। दहेज के लिए भी परेशान किया जा रहा था। 

एसपी देहात विद्यासागर मिश्र ने बताया कि पति समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी फरार है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें