फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हथियारों के साथ युवकों का वीडियो वायरल, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुंडाली। सोशल मीडिया पर शोहरत की चाह में अवैध हथियारों के साथ फिल्मी स्टाइल में वीडियो बनाना गांव अजराड़ा के दो युवकों को भारी पड़ गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना मुंडाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
कुछ युवक खुलेआम हाथों में तमंचा लेकर उसका फोटो खिंचवाया और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस पर पुलिस प्रशासन हरकत में आया और थाना मुंडाली पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय स्तर पर की गई पूछताछ के आधार पर वायरल फोटो में दिखाई दे रहे युवकों की पहचान गांव अजराड़ा निवासी मोहम्मद उमर (24) और कादिर (25) के रूप में हुई। जांच में स्पष्ट हुआ कि दोनों युवक अवैध हथियारों के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपनी दबंग छवि बनाने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष मुंडाली देवेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। जल्द उन्हें हिरासत में लिया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक देहात अभिजीत सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर दहशत फैलाने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है। चेतावनी दी कि कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें