फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सड़क हादसे में बाइक सवार किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
किठौर। मवाना-बहरोड़ा मार्ग पर सीबीएसई बोर्ड का परिणाम आने के बाद दोस्तों के साथ रेस्तरा जा रहे कस्बा निवासी फैज और उसके दोस्तों की आपस में बाइक भिड़ गई। हादसे में फैज (17) की मौके पर ही मौत हो गई। साहिल और आहद गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


थाना प्रभारी सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि बुधवार को सीबीएसई का दसवीं का परिणाम आया था। इसके बाद फैज ने हाईस्कूल में उत्तीर्ण होने के बाद कस्बा निवासी साहिल व आहद तथा राधना के कुछ दोस्तों को पार्टी देने के लिए दो बाइकों पर राधना स्थित एक रेस्तरा जा रहा था। तभी राधना में पुलिस चौकी के पास बहरोड़ा मार्ग पर फैज और उसके दोस्तों की आपस में बाइक टकरा गई। जिसमें तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
ग्रामीणों की मदद से तीनों को मेरठ में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने फैज को मृत घोषित कर दिया। हादसे में साहिल और आहद गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना प्रभारी सुबोध कुमार सक्सेना का कहना है कि परिजनों द्वारा किसी भी पुलिस कार्रवाई से इन्कार कर दिया गया। इसके बाद फैज को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। घायलों का इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें