फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्टल के साथ युवक का वीडियो वायरल

विज्ञापन
सरधना। गांव रोहटा में पिस्टल के साथ युवक का फोटो वायरल। सोशल मीडिया - फोटो : संगठन
विज्ञापन
रोहटा। थाना क्षेत्र के गांव रोहटा निवासी एक युवक का पिस्टल के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस मामला संज्ञान में होने के बावजूद अंजान बनी हुई। वहीं, गांव में पिछले कई दिनों से लगातार फायरिंग की घटना से लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में एक युवक काला कोट पहने हुए हाथ में पिस्टल लेकर रील बना रहा है। युवक की पहचान होने के बावजूद थाना पुलिस मामले को दबाने में लगी है। हालांकि पिछले कई दिनों से गांव में कई बार फायरिंग हो चुकी है। इसे लेकर गांव में दहशत का माहौल है। लोग शाम होते ही घरों में कैद हो जाते हैं, लेकिन फायरिंग जैसी घटनाओं के बाद भी पुलिस अंजान बनी हुई है। जबकि पुलिस के पास फायरिंग की घटनाओं को अंजाम देने के बाद आरोपियों के हथियार लहराते हुए वायरल वीडियो भी। साथ ही बदमाशों ने दिन में ही महिलाओं से लूट की घटना को अंजाम दिया है। एक सप्ताह पहले बदमाशों ने मोहल्ला घनघस में रात के समय में ताबड़तोड़ फायरिंग कर पूरे गांव को दहला कर रख दिया था। इसे लेकर मोहल्ले वाले शिकायत कर चुके हैं, लेकिन पुलिस कार्रवाई करने के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन

सीओ सरधना संजय जायसवाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें