परतापुर के डीएन पॉलिटेक्निक में पहुंची नोएडा की कंपनी में 50 छात्रों का चयन उपस्थित छात्र शिक्ष
मेरठ। दिल्ली रोड़ स्थित डीएन पाॅलिटेक्निक में अध्ययनरत अंतिम वर्ष मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल आदि ब्रांच के छात्र-छात्राओं का मैसर्स ग्लोबल आटोटेक लिमिटेड कंपनी ने साक्षात्कार लिया। कंपनी की एचआर मैनेजर नीतू श्रीवास्तव, कुलदीप सीनियर मैनेजर प्रोडक्शन और मैनेजर आदित्य सिंह का प्रधानाचार्य विरेंद्र आर्य ने बुके देकर स्वागत किया। साक्षात्कार में कंपनी द्वारा 50 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया। बीपी सिंह, मनोज कुमार वार्ष्णेय, नरेंद्र कुमार, विजेश कुमार कर्णवाल, शिवकुमार, सुखदेव शर्मा, रमाकांत, आशीष, अनिल कुमार शर्मा, कुलदीप कौशिक आदि माैजूद रहे। संवाद