फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: राजकीय स्कूल में छात्रा से झाड़ू लगवाने का वीडियो वायरल, ग्रामीणों में आक्रोश

विज्ञापन
सरूरपुर। गांव पांचली बुजुर्ग में राजकीय हाईस्कूल में झाडू लगाती छात्रा। वीडियो
विज्ञापन
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव पांचली बुजुर्ग स्थित राजकीय हाईस्कूल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक छात्रा को झाड़ू लगाते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो करीब पांच सेकेंड का है, लेकिन इसके सामने आते ही ग्रामीणों और अभिभावकों में आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि बच्चियां शिक्षा ग्रहण करने स्कूल जाती हैं न कि झाड़ू-पोंछा करने के लिए। यह बच्चों के अधिकारों का हनन है। ऐसे मामलों से विद्यालय की छवि धूमिल होती है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विद्यालय प्रशासन द्वारा बच्चों से पढ़ाई के बजाय इस तरह का काम करवाना गलत है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कई लोग शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।
खंड शिक्षा अधिकारी कुसुम सैनी का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी। हो सकता है कि छात्रा ने अपनी मर्जी से स्वच्छ भारत अभियान में हिस्सा लिया हो। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें