फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आनॅलाइन ट्रेडिंग के नाम पर पीड़ित से 23.18 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र निवासी मोहित चौहान के साथ 23.18 लाख रुपये की धोखाधड़ी का साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। घटना दो जुलाई से शुरू हुई और 7 अगस्त 2025 तक चली। साइबरी ठगों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर पीड़ित को अपने झांसे में लिया था और ठगी को अंजाम दिया। साइबर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शारदा रोड पंजाया मोहल्ला निवासी मोहित चौहान ने शनिवार को थाने पर केस दर्ज कराते हुए बताया कि उनके मोबाइल पर दो जुलाई को व्हाट्सएप कॉल आई थी। आरोपी ने एप के के माध्यम से ऑनलाइन निवेश करने के लिए कहा था। वहीं, ऑनलाइन निवेश में अधिक मुनाफे का लालच भी दिया था। पीड़ित उनके झांसे में आ गए। आरोपियों ने मोहित से एक ऑनलाइन एप डाउनलोड कराया। इसके बाद पीड़ित ने दो जुलाई को ही पहली बार साढ़े चार लाख रुपये निवेश के नाम पर डाल दिए थे।
इस तरह सात अगस्त तक कई बार पीड़ित ने उनके खाते में कुल 23.18 लाख रुपये भेजे थे। आरोप है कि सात अगस्त की शाम को ही आरोपियों ने ऑनलाइन एप बंद कर दिया। पीड़ित ने संपर्क करने का प्रयास किया। मगर आरोपियों से संपर्क नहीं हो सका। पीड़ित को खुद के साथ ठगी का एहसास हुआ। एसपी क्राइम अवनीश कुमार का कहना है कि केस दर्ज करके साइबर ठगों की खोजबीन की कार्रवाई शुरू कर दी है। किन-किन खातों में राशि गई है। उसी के आधार पर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें