फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मौज मस्ती के लिए की मैनेजर से लूटपाट, तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ/सरधना। थाना सरधना पुलिस ने धनतेरस की रात ट्रैक्टर एजेंसी के ब्रांच मैनेजर मनोज से हुई लूट की वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने उनके कब्जे से 28 हजार रुपये नकद, दो मोबाइल और एक तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में सन्नी निवासी आदर्श नगर छबड़िया रोड, सुभान उर्फ सगुन निवासी नवाबगढ़ी और हिमांशु निवासी कालंदी गांव शामिल है। शनिवार रात नायरा पेट्रोल पंप से महादेव मार्ग पर चेकिंग के दौरान सरधना पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया। घटना 18 अक्तूबर की रात की है, जब ट्रैक्टर एजेंसी के ब्रांच मैनेजर नाहली गांव निवासी मनोज कुमार एजेंसी से घर लौट रहे थे। रास्ते में ईश्वर फार्म हाउस के पास पहले से घात लगाए बैठे चार बदमाशों ने उन्हें रोककर मारपीट की और 28 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिए थे। वारदात के बाद पुलिस ने दो टीमें गठित कीं। एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि जांच में सामने आया कि गिरफ्तार बदमाशों ने अपने साथियों विपिन निवासी कालंदी और समीर निवासी आजाद नगर सरधना के साथ मिलकर यह लूट मौज मस्ती करने और दिवाली मनाने के लिए की थी। इन दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें