उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू व कोच राजपाल सिंह
- फोटो : अमर उजाला
बागपत में जौहड़ी राइफल क्लब के संस्थापक अंतर्राष्ट्रीय कोच डॉ. राजपाल सिंह को दिल्ली के विज्ञान भवन में उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने व्योश्रेष्ठ सम्मान से सम्मानित किया। यह कार्यक्रम सामाजिक अधिकारिता मंत्रालय की ओर से आयोजित कराया गया ।
यूपी, हरियाणा, उत्तराखंड, असम, राजस्थान, छत्तीसगढ़, पंजाब में नि:शुल्क शूटिंग कैंप लगाने और बालिकाओं को आगे बढ़ाने के लिए डॉ. राजपाल सिंह को सम्मान मिला है। राष्ट्रीय स्तर के सम्मान में प्रदेश से डॉ. राजपाल सिंह का चयन हुआ था। इससे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। गौरतलब है कि राजपाल सिंह के राइफल क्लब से कई शूटर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन कर चुके हैं। साथ ही जोहड़ी रायफल क्लब विदेशों तक अपनी पहचान बना चुका है।
पैरा एशियन गेम्स के लिए टीम रवाना
वेदवान आर्चरी एकेडमी धनौरा के संस्थापक इंडियन पैर आर्चरी टीम के कोच कुलदीप वेदवान ने बताया कि उनके नेतृत्व में जकार्ता में शुरू होने वाले पैरा एशियन गेम्स के लिए टीम रवाना हुई है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/