मुजफ्फरनगर। मीरापुर विधानसभा उपचुनाव के लिए हुए मतदान की शनिवार को मतगणना कूकड़ा मंडी स्थल पर होगी। इस दौरान यातायात व्यवस्था बनाने के लिए यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। व्यवस्था बनाए रखने के लिए विश्वकर्मा चौक से टिकैत चौक मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
एसपी यातायात अतुल कुमार ने बताया कि व्यवस्था बनाने के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए पुलिसकर्मियों की डयूटी लगाई है। इस दौरान कई स्थानों पर वाहनों के आने जाने पर रोक लगाई गई है। मतगणना स्थल पर पहुंचने वाले कर्मचारियों व अनुमति प्राप्त लोगों के वाहनों के खड़े करने की भी व्यवस्था बनाई गई है। कूकड़ा ब्लॉक चौराहे से गांधीनगर चौकी तक, कूकड़ा ब्लॉक से बालाजी चौक, टिकैत चौक से विश्वकर्मा चौक, कूकड़ा मंडी की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा व बेरियर रहेंगे।स