कांधला। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय शूटिंग प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता में 10 मीटर एयर पिस्टल वर्ग में एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर विजेता रहा, जबकि दूसरे स्थान पर श्रीराम कॉलेज मुजफ्फरनगर रहा।
दो दिन में कुल आठ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें टीम स्पर्धा में 10 मीटर एयर पिस्टल महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर तथा द्वितीय स्थान पर श्रीराम कॉलेज मुजफ्फरनगर रहा।
टीम स्पर्धा में पुरुष वर्ग में 10 मीटर एयर पिस्टल में वीवी पीजी कॉलेज शामली प्रथम स्थान पर तथा एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर द्वितीय स्थान पर रहा।
टीम स्पर्धा में महिला 10 मीटर एयर रायफल आरके पीजी कॉलेज शामली प्रथम स्थान पर तथा राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांधला शामली द्वितीय रहा।
10 मीटर एयर रायफल पुरुष में प्रथम स्थान पर गुरबचन लाल (दून कॉलेज), द्वितीय स्थान पर अक्षय जावला (वीवी पीजी कॉलेज शामली) तथा तृतीय स्थान पर शिवम वर्मा (इस्लामिया डिग्री कॉलेज मुजफ्फरनगर) रहे। 10 मीटर एयर पिस्टल महिला में आशु (राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांधला शामली) प्रथम स्थान, शिवानी चौधरी (एसडी पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर )द्वितीय स्थान, हिमांशी (एसडी पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर) तृतीय स्थान पर रही।
10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष में प्रथम स्थान पर वर्धन चौधरी (आईजी कॉलेज सहारनपुर), द्वितीय स्थान पर निखिल सरोहा (वीवी पीजी कॉलेज शामली) रहा। वहीं 25 मीटर स्पोर्ट्स महिला में
हिमांशी (एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर) प्रथम स्थान, आशु (राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांधला) द्वितीय स्थान, दिया एसआर कॉलेज मुजफ्फरनगर) तृतीय स्थान पर रही।
मुख्य अतिथि परीक्षा नियंत्रक सहारनपुर प्रोफेसर राजीव कुमार व प्राचार्या प्रमोद कुमारी ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।