फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लोहियानगर में चल रहा वाहन कमेला, बीट कांस्टेबल से सीओ तक गिरेगी गाज

विज्ञापन
विज्ञापन
- हापुड़ के गढ़ मुक्तेश्वर थाना पुलिस ने पकड़ा वाहन चोरों का गैंग, किया खुलासा
विज्ञापन

- डीआईजी ने बीट कांस्टेबल, चौकी इंचार्ज, इंस्पेक्टर और सीओ कोतवाली पर जांच बैठाई


संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सोतीगंज का वाहन कमेला लोहियानगर में शिफ्ट हो गया है। इसका खुलासा हापुड़ पुलिस ने वाहन चोरों का गैंग गिरफ्तार करके किया है। डीआईजी रेंज कलानिधि नैथानी ने लोहियानगर थाने के बीट कांस्टेबल, चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार, थाना प्रभारी विष्णु गौतम, सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार पर विभागीय जांच बैठा दी है। आरोपियों के बयान के आधार और जांच रिपोर्ट के बाद संबंधित पुलिसकर्मी व अधिकारियों पर गाज गिरनी तय है।
डीआईजी के मुताबिक गढ़मुक्तेश्वर थाने में पुलिस ने वाहन चोर साजिद निवासी पटपड़गंज, पूर्वोत्तर दिल्ली को पकड़ा था। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह अपने साथियों के साथ बाइक चोरी का गैंग चलाता है। वाहनों को चोरी करने के बाद वह मेरठ के लोहियानगर में वाहनों का कटान करते हैं। इससे पहले वह सोतीगंज में वाहन काटते थे। डीआईजी ने लोहियानगर में बीट कांस्टेबल से लेकर सीओ कोतवाली के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पत्र लिख दिया है। दोनों मामलों में एसएसपी को जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन




सोतीगंज में कटान बंद होने पर लोहिया नगर में काटे जा रहे वाहन
सोतीगंज में वाहनों का अवैध रूप से कटान बंद होने के बाद अब लोहिया नगर में कटान शुरू हो गया है। गढ़मुक्तेश्वर में पकड़े गए वाहन चोर साजिद से पूछताछ में इसका खुलासा हुआ है। मेरठ के सोतीगंज में वाहन कटान का धंधा 2019 तक चला। तत्कालीन एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने सोतीगंज में अवैध कटान बंद करा दिया था। सोतीगंज के कबाड़ियों पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया था। उनकी करोड़ों की संपत्ति भी जब्त की गई थी। कबाड़ी हाजी गल्ला की पटेल नगर स्थित कोठी को जब्त किया गया था। वेस्ट एंड रोड स्थित गोदाम और इकबाल कबाड़ी के गोदाम को भी जब्त किया था। इसके अलावा मन्नू कबाड़ी, राहुल काला समेत कई कबाड़ियों पर कार्रवाई की गई थी।
भावनपुर में होशियार सिंह हत्या के मामले में हमले के बाद कार्रवाई में लापरवाही बरतने और लोहियानगर में चोरी के वाहन काटने पर डीआईजी ने नाराजगी जताई है। डीआईजी ने गढ़मुक्तेश्वर से चोरी हुए वाहनों का कटान लोहिया नगर में होने के मामले में सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार, थाना प्रभारी विष्णु गौतम, चौकी प्रभारी और बीट सिपाही की विभागीय जांच शुरू कराई है। वहीं, भावनपुर थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह व चौकी प्रभारी रंजीत की जांच शुरू कराई गई है।
-
होशियार सिंह हत्याकांड-
थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी की लापरवाही पर जांच बैठी

मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र में 200 रुपये के लिए की गई होशियार सिंह की हत्या के मामले में भी डीआईजी ने जांच बैठाई है। मामले में 10 दिन बाद मारपीट की धारा में मुकदमा दर्ज करने और आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर चौकी इंचार्ज रंजीत कुमार, थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पर भी जांच बैठा दी है।

डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी ने बताया कि भावनपुर क्षेत्र के जयभीमनगर में 200 रुपये के लिए होशियार सिंह वाल्मीकि पर 9 जनवरी पहले हमला हुआ था। पुलिस ने घटना के दस दिन बाद जानलेवा हमले के बजाय मारपीट व धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। 18 दिन बाद 27 जनवरी को होशियार सिंह की मौत हो गई है, पीडि़त परिवार ने पुलिस पर आरोप लगा हंगामा किया था। पीड़ित परिवार के लोग इंसाफ के लिए चक्कर काट रहे है। इसकी जानकारी लगने पर डीआईजी ने भावनपुर थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज पर कार्रवाई करने के लिए एसएसपी मेरठ को पत्र लिख दिया। वहीं, दूसरा मामला लोहियानगर थाने से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन


भावनपुर थाने के दरोगा और थाना प्रभारी की लापरवाही सामने आई है। डीआईजी के आदेश का पालन करते हुए जांच बैठा दी गई है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

डाॅ. विपिन ताडा, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें