फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 25 हजार रुपये के इनामी कादिर बड्ढा के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडाली के जिसौरी निवासी युवक ने दर्ज कराया कादिर समेत चार पर केस
विज्ञापन

मुकदमा वापस नहीं लेने पर आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी


संवाद न्यूज एजेंसी

मेरठ। परिवार के राजनीतिक रसूख की वजह से पुलिस 25 हजार के इनामी कादिर बड्ढा को गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। अब मुंडाली के जिसौरी निवासी साजिद ने 25 हजार रुपये के इनामी कादिर बड्ढा, सदाकत, महाराज, खुर्शीद पर मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि आरोपियों ने पूर्व में दर्ज मुकदमा वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन

साजिद पर कायस्थ बड्ढा निवासी कादिर ने अपने साथियों के साथ मिलकर कुछ दिन पहले पिछले सप्ताह फायरिंग की थी। इसका मुकदमा वापस न लेने पर आरोपी ने पीड़ित को उसके गांव पहुंचकर हत्या करने की धमकी दी है। पिछले सप्ताह आरोपी का जेल में रहने के दौरान का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद एसएसपी ने आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपी और उसके परिवार की अवैध तरीके से अर्जित की गई संपत्ति की जांच के भी एसएसपी ने आदेश दिए हैं। एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने बताया कि कादिर व उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द आरोपी को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें