बारिश ने फसल खराब कर दी
सब्जी मंडी में चार दशक से सब्जी की बिक्री का कार्य करने वाले जय कुमार का कहना है कि बेमौस की बारिश ने किसानों की फसल उजाड़ दी है। बाजार में इस समय अधिकतम सब्जी बाहर की है। जिन किसानों की खेती ढाल पर थी उनकी फसल कुछ बची है। बरसात के बाद सब्जी महंगी तो हर साल होती है, लेकिन लॉकल की लोकी, तोरी, धनिया, पुदिना इनमें महंगाई नहीं होती थी। इस बार खेत में खराब हो जाने से यह हालात बने हैं।
महिलाएं बोली: बिगाड़ दिया रसोई का बजट
साउथ सिविल लाईन की मनीषा सिंघल का कहना है कि पहले 50 रुपये की सब्जी में घर का पूरे दिन का काम चल जाता था, अब 200 रुपये में भी काम नहीं चल पा रहा है।
नईमंडी की आभा जैन का कहना है कि अचानक सब्जियों के दाम बढ गए हैं। कुछ सब्जी तो बाजार में बहुत कम आ रही है। बरसात के बाद कुछ दाम बढ जाते थे पर इतनी महंगी पहली बार हुई है। 50 रुपये किलो से कम तो एक भी सब्जी नहीं है।
केशवपुरी निवासी बीना राठी का कहना है कि इस बार तो आम आदमी लोकी, तोरी, मूली, गाजर भी नहीं खा सकता। सारी सब्जियों के दाम इतने बढ गए हैं।
सब्जी दाम प्रति किलो 20 दिन पूर्व
मूली: 50 रुपये - 20 रुपये
भिंडी: 60 रुपये - 40 रुपये
टमाटर: 40 रुपये- 30 रुपये
अरवी: 50 रुपये- 30 रुपये
गोभी: 60 रुपये- 40 रुपये
बैंगन: 50 रुपये- 30 रुपये
लोकी: 100 रुपये- 20 रुपये
टिंडा: 100 रुपये- 60 रुपये
शिमला मिर्च: 120 रुपये- 80 रुपये
हरी मिर्च: 100 रुपये: 60 रुपये
अदरक: 80 रुपये- 80 रुपये
खीरा: 40 रुपये- 30 रुपये
सेम: 120 रुपये- 80 रुपये
नींबू: 120 रुपये- 100 रुपये
लोभिया फली: 120 रुपये- 60 रुपये
फ्रासबीन: 120 रुपये - 80 रुपये
तोरी: 80 रुपये- 30 रुपये
करेला: 80 रुपये- 40 रुपये
गाजर: 80 रुपये- 40 रुपये