फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जियां हुई महंगी: मेरठ में टमाटर 100, धनिया 150 और नींबू 120 रुपये किलो, इस वजह से बढ़ रहे दाम

Sat, 06 Jul 2024 03:31 PM IST
Dimple Sirohi राजकुमार सैनी,अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में हरी सब्जियां महंगाई की आग में जल रही हैं। टमाटर फिर साै रुपये किलो, धनिया 150 और नींबू 120 रुपये किलो पहुंच गया है। आलू भी 40 से 50 रुपये किलो पहुंच गया है। वहीं मटर 150 रुपये किलो पहुंच गई है।
विज्ञापन
दुकान से सब्जी खरीदनेलोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में हरी सब्जियां महंगाई की आग में जल रही हैं। फुटकर में काफी सब्जियां 100 रुपये किलो या इससे ऊपर भाव में बिक रही हैं। मध्यम वर्गीय परिवारों की थाली से हरी सब्जियां गायब होती जा रही हैं। सब्जियों का राजा आलू भी महंगाई की दौड़ में पीछे नहीं है। मंडी में आलू 25 से 50 रुपये किलो बिक रहा है। वहीं फुटकर में 40 से 60 रुपये प्रतिकिलो आलू के भाव पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


थोक और फुटकर के भाव में दो से तीन गुना का अंतर होने के कारण महंगाई चरम पर पहुंच रही है। किसान की सब्जी भले ही मंडी में कम दाम में बिक रही हो, लेकिन फुटकर विक्रेता मनमर्जी से महंगे दामों में हरी सब्जी बेच रहे हैं। आम आदमी की थाली से धनिये की खुशबू गायब हो रही है। कारण है कि धनिया फुटकर में 150 से 180 रुपये किलो तक पहुंच गया है।

नींबू 120 रुपये तो मटर 150 रुपये किलो बिक रही है। फूल गोभी की मंडी में आवक कम होने के कारण फुटकर में 80 से 100 रुपये किलो बिक रही है। गर्मी में भी लहसुन सर्दियों वाले भाव 100 रुपये और अदरक 130 रु. किलो तक बिक रहा है। 
 
अमर उजाला ने शनिवार को नवीन सब्जी मंडी और शहर के शारदा रोड, गढ़ रोड, पल्लवपुरम, कंकरखेड़ा शिवचौक, बागपत  रोड, जेल चुंगी रोड पर फुटकर विक्रेताओं से सब्जी के भाव जाने। तेजी से बढ़ रहे सब्जियों के दाम चौंकाने वो सामने आ रहे हैं। 
विज्ञापन

नवीन मंडी के आढ़ती एवं सब्जी मंडी एसो. के संरक्षक ओमपाल सैनी का कहना है कि अगस्त माह के पहले सप्ताह यानी शिवरात्रि तक हरी सब्जियों के भाव में और उछाल आने की उम्मीद है, क्योंकि कांवड़ यात्रा के दौरान मार्ग बंद होने के चलते मंडियों में सब्जी की आवक गिर जाएगी। बारिश के कारण बेल वाली सब्जियों की पैदावार कम हो जाएगी। दूसरे शहर दिल्ली आदि शहरों से भी सब्जियां कम ही आ पाएंगी। 
 
गढ़ रोड स्थित वैशाली के बाहर सब्जी फुटकर विक्रेता सचिन कुमार का कहना है कि थोक और फुटकर के भाव में दोगुने का अंतर इसलिए होता है कि मंडी से सब्जी अधिक वजन में तुलकर आती है और फुटकर  में 100 से 250 ग्राम तक में बेचनी पड़ती है। जिसके कारण वजन घट जाता है। कुछ सब्जियां हल्की और खराब भी निकली हैं।  

नवीन मंडी में थोक भाव - शहर में फुटकर भाव 
चिपसोना आलू  30 रु. - 40 रु.
पहाडी आलू      50 रु. - 60 रु.
टमाटर       40-50 रु. - 80-100 रु.
अरबी        30-35 रु.  - 50-60 रु.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें