नींबू 120 रुपये तो मटर 150 रुपये किलो बिक रही है। फूल गोभी की मंडी में आवक कम होने के कारण फुटकर में 80 से 100 रुपये किलो बिक रही है। गर्मी में भी लहसुन सर्दियों वाले भाव 100 रुपये और अदरक 130 रु. किलो तक बिक रहा है।
अमर उजाला ने शनिवार को नवीन सब्जी मंडी और शहर के शारदा रोड, गढ़ रोड, पल्लवपुरम, कंकरखेड़ा शिवचौक, बागपत रोड, जेल चुंगी रोड पर फुटकर विक्रेताओं से सब्जी के भाव जाने। तेजी से बढ़ रहे सब्जियों के दाम चौंकाने वो सामने आ रहे हैं।
नवीन मंडी के आढ़ती एवं सब्जी मंडी एसो. के संरक्षक ओमपाल सैनी का कहना है कि अगस्त माह के पहले सप्ताह यानी शिवरात्रि तक हरी सब्जियों के भाव में और उछाल आने की उम्मीद है, क्योंकि कांवड़ यात्रा के दौरान मार्ग बंद होने के चलते मंडियों में सब्जी की आवक गिर जाएगी। बारिश के कारण बेल वाली सब्जियों की पैदावार कम हो जाएगी। दूसरे शहर दिल्ली आदि शहरों से भी सब्जियां कम ही आ पाएंगी।
गढ़ रोड स्थित वैशाली के बाहर सब्जी फुटकर विक्रेता सचिन कुमार का कहना है कि थोक और फुटकर के भाव में दोगुने का अंतर इसलिए होता है कि मंडी से सब्जी अधिक वजन में तुलकर आती है और फुटकर में 100 से 250 ग्राम तक में बेचनी पड़ती है। जिसके कारण वजन घट जाता है। कुछ सब्जियां हल्की और खराब भी निकली हैं।
नवीन मंडी में थोक भाव - शहर में फुटकर भाव
चिपसोना आलू 30 रु. - 40 रु.
पहाडी आलू 50 रु. - 60 रु.
टमाटर 40-50 रु. - 80-100 रु.
अरबी 30-35 रु. - 50-60 रु.