फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में फिर गंगनहर में समाई तेज रफ्तार कार, कड़ी मशक्कत के बाद निकाला बाहर, चालक सुरक्षित

Wed, 25 Sep 2019 03:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
कड़ी मशक्कत के बाद कार को बाहर निकाला जा सका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ के किठौर थानाक्षेत्र में बुधवार सुबह तेज रफ्तार से आ रही एक कार अचानक संकरे पुल पर संतुलन बिगड़ने के कारण नहर में जा गिरी। आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से घंटो की मशक्कत के बाद कार को बाहर निकलवाया। वहीं कार में मौजूद चालक को भी सुरक्षित बाहर निकाला लिया गया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बुधवार अलसुबह एक तेज रफ्तार कार अचानक किठौर के नजदीक गंगनहर में जा गिरी। जानकारी लगते ही आसपासी के लोग मौके पर पहुंचे और कार चालक को सुरक्षित बचा लिया जबकि कार गहरे पानी में पहुंच गई।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की ट्रैक्टर आदि से रस्सी बांधकर कार को निकालने की कोशिश की लेकिन कार नहीं निकाली जा सकी। अंतत जेसीबी मंगाई गई और कड़ी मशक्कत के बाद कार को बाहर निकला गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें