हिंदू कल्याण महासभा की वेलेंटाइन-डे पर हिंदू युवकों द्वारा मुस्लिम व क्रिश्चियन युवतियों से शादी करने पर 51 हजार रुपये का इनाम दिए जाने का ऐलान करने पर देवबंदी उलमा ने सख्त नाराजगी का इजहार किया है। उलमा का कहना है कि अमेरिका की खुफिया रिपोर्ट में चुनाव से पहले भारत में दंगे होने का जिक्र किया हुआ है। इसलिए सरकार को चाहिए कि वह इसे गंभीरता से ले और ऐसी संस्थाओं को बैन करे। साथ ही इनके जिम्मेदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।
मदरसा जामिया शेखुल हिंद के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती असद कासमी ने कहा कि हाल ही में अमेरिका की खुफिया एजेंसी की हिंदुस्तान के हवाले से आई रिपोर्ट में लोकसभा चुनाव से पहले भारत में दंगे होने का जिक्र किया गया है। कुछ संगठन ऐसे हैं जो देश का माहौल खराब करना चाहते हैं, और यहां दंगे कराना चाहते हैं।