फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: वैभव सेन ने भारतीय जूडो टीम में बनाई जगह

विज्ञापन
दौराला - स्वर्ण जीतकर भारतीय जूडो टीम में पहुंचने वाले वैभव सेन। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
दौराला। चौधरी राजपाल सिंह स्पोर्ट्स अकादमी के जूडो खिलाड़ी वैभव सेन ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय जूडो टीम में जगह बना ली है। चंडीगढ़ में 10 से 13 जून तक आयोजित राष्ट्रीय जूडो चैंपियनशिप में वैभव ने 73 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर यह उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन

स्वर्ण पदक के साथ ही वैभव का चयन आगामी एशियन चैंपियनशिप और वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ है। इससे पहले भी वह राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में तीन बार पदक जीत चुके हैं। उनकी लगातार सफलता से खेल जगत में खुशी का माहौल है। वैभव की उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश जूडो संघ के सचिव मनोहर आजाद, बीपी इंटर कॉलेज के पीटीआई कपिल कांत, एथलेटिक्स कोच मनीष सिवाच और राहुल विहान ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अकादमी के निदेशक सतेंद्र फौजी ने कहा कि वैभव की सफलता क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्हें विश्वास है कि वह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी भारत का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें