फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी सीएचसी पर वैक्सीन की किल्लत

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे दिन भी सीएचसी पर वैक्सीन की किल्लत
विज्ञापन

मवाना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दूसरे दिन मंगलवार को भी वैक्सीन कम पड़ जाने पर लोगों ने हंगामा किया। दर्जनों लोगों को बिना टीका लगवाए ही लौटना पड़ा। वैक्सीन की कमी के चलते मवाना खुर्द पीएचसी पर भी वैक्सीनेशन नहीं हो सका।
कोरोना की तीसरी लहर में सुरक्षित रहने के लिए अधिक से अधिक लोग सीएचसी पर टीका लगवाने के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन वैक्सीन की कमी से लोगों को मायूस लौटना पड़ा रहा है। सोमवार को भी सीएचसी पर वैक्सीन खत्म होने पर लोगों ने हंगामा किया था। मंगलवार को स्थिति और खराब रही। 45 प्लस वालों को लगाई जा रही वैक्सीन 12:30 बजे खत्म हो गई। वहीं 18 प्लस वालों को लगाई जा रही वैक्सीन एक बजे के आसपास खत्म हो गई।
विज्ञापन

इस पर लोगों ने हंगामा किया। आरोप लगाया कि पहले कोविशील्ड लगाई जा रही थी। अब बिना सूचना दिए कोवैक्सीन लगाई जा रही है। सीएचसी पर 290 लोगों का टीकाकरण हो सका। अर्बन पर 63 को ही वैक्सीन लगी। 78 लोगों की एंटीजन किट से जांच की गई। 30 के सैंपल मेरठ भेजे गए। सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर का कहना है कि जितनी वैक्सीन मिल रही है उतनी लगाई जा रही है।
विज्ञापन

दौराला में 340 लोगों का टीकाकरण
दौराला। दौराला सीएचसी पर मंगलवार को 340 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई। सीएचसी प्रभारी डॉ. आशुतोष ने बताया कि मंगलवार को कोरोना जांच और टीकाकरण के लिए शिविर का आयोजन किया गया। 205 लोगों की कोरोना जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। उन्होंने लोगों से मॉस्क लगाकर रखने और दो गज की दूरी बनाए रखने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें