फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खालिद हत्याकांड : मुल्हैड़ा प्रधान दिल्ली से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खालिद हत्याकांड : मुल्हैड़ा प्रधान दिल्ली से गिरफ्तार
विज्ञापन

समर्थकों ने कोतवाली का किया घेराव, सीओ ने कई का बुलाया फोर्स
हत्या में 19 लोग हुए थे नामजद, चार को पहले ही जेल भेज चुकी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना (मेरठ)। थाना क्षेत्र के गांव मुल्हैड़ा में 10 जून को चुनावी रंजिश में खालिद की हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी ग्राम प्रधान को दिल्ली से गिरफ्तार किया। जानकारी होने पर प्रधान के सैकड़ों समर्थक थाने का घेराव करने के लिए रवाना हो गए। इस पर सीओ ने कई थानों का फोर्स बुलवा लिया। इस दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प हुई। घंटो हंगामें के बाद एसपी देहात थाने पहुंचे। उनसे वार्ता के बाद ग्रामीण लौटे।
मुल्हैड़ा गांव में नव निर्वाचित ग्राम प्रधान कुलदीप पक्ष से साजिद ओर प्रत्याशी रहे नफीस पक्ष में दस जून की संघर्ष हो गया था। इसमें खालिद और हसरत समेत छह लोग घायल हुए थे। नफीस पक्ष ने साजिद पक्ष के 19 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। साजिद पक्ष ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। उपचार के दौरान खालिद की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस अब तक साजिद, गफ्फार, अमित व प्रमोद को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

मंगलवार को थाना पुलिस के साथ एसओजी टीम ने प्रधान कुलदीप को दिल्ली से गिरफ्तार किया। प्रधान की गिरफ्तारी की सूचना उसके समर्थकों को लगी तो वह ट्रैक्टर-ट्राली से सरधना रवाना हो गए। सीओ को पता चला कि लोग कोतवाली का घेराव करने आ रहे हैं तो उन्होंने सरूरपुर, रोहटा, जानी और कंकरखेडा थाना पुलिस के साथ पीएससी भी बुलवा ली। काफी देर हंगामे के बाद ग्रामीणों ने कहा कि जब तक एसएसपी या एसपी देहात उनका पक्ष नहीं सुनते, वह नहीं लौटेंगे। सूचना पर एसपी देहात केशव कुमार थाने पहुंचे और पांच लोगों के प्रतिनिधिमंडल ने वार्ता की।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने लोगों को बताया कि एसपी देहात ने बिना साक्ष्य के गिरफ्तारी नहीं होने का आश्वासन दिया है। निर्दोष लोगों को जेल से बाहर निकलवाने की बात कही है। इसके बाद ग्रामीण लौट गए। दोपहर एक बजे से शुरू हुआ हंगामा शाम को पांच बजे थमा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें