संजय वन में मिनी चिड़ियाघर बनाए जाने के लिए ज्यादा धनराशि खर्च करने की जरूरत नहीं है। गगोल और खेड़ा बलरामपुर में वन विभाग के पास जमीन तो है, लेकिन वहां बहुत कुछ संसाधन जुटाने पड़ेंगे। संजय वन के गेट पर रैपिड का स्टेशन भी बनने जा रहा है, ऐसे में पर्यटन के लिहाज से ये सबसे सही जगह रहेगी। मिनी चिड़ियाघर में कौन-कौन से जानवर रखे जाएंगे, इसका निर्धारण केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण करेगा। इसमें छोटे विभिन्न प्रजाति के जानवरों को रखने की अनुमति दी जाती है।
आदेश मिलते ही काम होगा शुरू
अभी लिखित में हमारे पास शासन से पत्र नहीं आया है, लेकिन हमनें रिठानी ब्लाक में तीन जगहों पर चिड़ियाघर बनाने के लिए जगह चिह्नित की है। इसमें संजय वन, गगोल और खेड़ा बलरामपुर के जंगल में वन विभाग के ब्लाक हैं। संजय वन में पहले भी जानवर रहा करते थे, ऐसे में ये सबसे अच्छी जगह हो सकती है। - राजेश कुमार, डीएफओ