फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अब मेरठ में 18 अप्रैल तक लगा नाइट कर्फ्यू, रात 10 से सुबह 5 बजे तक रहेगा जारी

Thu, 08 Apr 2021 05:22 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

  • मेरठ में लगा नाईट कर्फ्यू, लगातार बढ़ रहे कोरोना के मरीज
  • मेरठ जिले में 18 अप्रैल तक नाईट कर्फ्यू रहेगा
विज्ञापन
मेरठ में लगा नाइट कर्फ्यू। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने शहर में नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है। जिले में आज रात दस बजे से सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। यह व्यवस्था 18 अप्रैल तक लागू रहेगी। कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर डीएम के. बालाजी ने ये निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


बताया गया कि अतिआवश्यक कार्यों को छोड़कर सभी गतिविधिया बंद रहेंगी। वहीं स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटर भी 18 अप्रैल तक बन्द रहेंगे। स्कूल और कॉलेज में चल रही परीक्षा यथावत जारी रहेगी। इसके अलावा स्कूल और कॉलेज में अध्यापकों और अन्य स्टाफ को बुलाने के लिए बीएसए, डीआओएस और उच्च शिक्षा अधिकारी से अनुमति लेनी होगी।

रात्रि कर्फ्यू निर्णय के लिए गुरुवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक बुलाई गई थी। कमिश्नर सुरेंद्र सिंह ने बताया था कि पूरे जिले में तो रात्रि कर्फ्यू नहीं लगाया जाएगा लेकिन तेजी से फैल रहे संक्रमण वाले इलाकों में निर्णय लिया जा सकता है। दरअसल, मुख्यमंत्री ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि वे अपने-अपने जिले में अपने स्तर पर वहां की स्थिति को देखकर रात्रि कर्फ्यू के संबंध में निर्णय ले सकते हैं। उन जिलों में स्थानीय प्रशासन को रात्रि कर्फ्यू लगाने के लिए अधिकृत किया जा रहा है, जहां 500 से ज्यादा केस हैं और रोजाना 100 नए मामले आ रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पंचायत चुनाव 2021: भाजपा ने घोषित किए 42 सीटों पर प्रत्याशी, खेला ये बड़ा दांव
विज्ञापन


दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भी रिपोर्ट अनिवार्य
उत्तराखंड के बाद दिल्ली सरकार ने भी अपने यहां आने वाली रोडवेज बसों के यात्रियों का कोरोना टेस्ट अनिवार्य कर दिया है। बिना निगेटिव रिपोर्ट के किसी भी यात्री को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अब बस या ट्रेन से जाने वाले यात्रियों को पहले अपना कोरोना टेस्ट कराना होगा। एआरएम भैसाली डिपो राजेश कुमार ने बताया कि बुधवार को उन्हीं यात्रियों को उत्तराखंड और दिल्ली भेजा गया, जिनके पास कोरोना टेस्ट रिपोर्ट थी।



नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें