फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5 जुलाई को आएंगे मेरठ, पुलिस-प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग में मची खलबली

Tue, 30 Jun 2020 12:37 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच जुलाई को मेरठ आएंगे। इसकी मौखिक सूचना प्रशासन को प्राप्त हो चुकी है। उनका कार्यक्रम क्या रहेगा, इसकी सूचना अभी नहीं मिली है। ऐसे में पुलिस प्रशासन के साथ ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। 

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री का मुख्य कार्यक्रम हस्तिनापुर का है। जहां पर वह वन अभयारण्य क्षेत्र में पौधरोपण की शुरुआत करेंगे। मेरठ मंडल के तमाम अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे। लेकिन इसे लेकर ही असमंजस की स्थिति बनी हुई है। यदि मुख्यमंत्री अस्पतालों का निरीक्षण करते हैं तो वह मेरठ आएंगे और यहीं पर समीक्षा बैठक करेंगे।

यदि मुख्यमंत्री अस्पतालों का निरीक्षण नहीं करते हैं तो वह सीधे हस्तिनापुर जाएंगे और वहीं पर गेस्ट हाउस में समीक्षा बैठक करने के बाद प्रस्थान कर जाएंगे। इस दौरान वह जनप्रतिनिधियों और भाजपा संगठन के पदाधिकारियों से भी वार्ता करेंगे। पुलिस प्रशासन के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कोविड अस्पतालों की व्यवस्था सुधारने पर सबसे ज्यादा जोर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें