फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आ जाने से बर्तन व्यापारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आ जाने से बर्तन व्यापारी की मौत
विज्ञापन

मेरठ। सिर्फ पांच मिनट की जल्दबाजी में बुधवार को बर्तन व्यापारी ने अपनी जान गंवा दी। कंकरखेड़ा में बंद रेल फाटक के नीचे से स्कूटी निकालने के दौरान पहिया फिसल जाने के कारण व्यापारी ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
कंकरखेड़ा नटराज फ्लाईओवर के नीचे रेलवे फाटक बुधवार को हरिद्वार की तरफ से आ रही उत्कल एक्सप्रेस के कारण रेलवे कर्मचारी ने बंद किया था। फाटक के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। जल्दी के चक्कर में शिवलोक पुरी निवासी महेश चंद जैन (60) ने बंद फाटक के नीचे से अपनी स्कूटी निकालने का प्रयास किया। इसी दौरान स्कूटी का अगला पहिया फिसल गया। व्यापारी ने स्कूटी को उठाकर निकालने का प्रयास किया, लेकिन वह उत्कल एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। हादसे में व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। कंकरखेड़ा थाना पुलिस ने मामला जीआरपी के सुपुर्द कर दिया। मृतक की जेब से निकले आधार कार्ड के आधार पर शिनाख्त हुई। मृतक महेश चंद्र जैन कंकरखेड़ा के छोटा बाजार में जैन बर्तन के नाम से दुकान करते थे। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
आंखों के सामने हादसा हुआ तो निकल गई चीख
अधिकांश लोग फाटक बंद होने पर उसके नीचे से निकलने का जोखिम लेते हैं। जल्दबाजी के कारण महेश चंद्र जैन की जान चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब व्यापारी फाटक पार कर रहे थे, तो कुछ ही मिनट में उत्कल एक्सप्रेस आ गई। जिस कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ। फाटक पर खड़े लोगों के सामने हादसा हुआ तो उनकी चीख निकल गई। गम का माहौल बन गया।
मोबाइल पर बात करते हुए ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौत
पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में कृषि विश्वविद्यालय के सामने रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के दौरान युवक मोबाइल पर बात कर रहा था, जिस वजह से उसे ट्रेन आने की जानकारी ही नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
पुलिस ने बताया किमेरठ-सहारनपुर रेल मार्ग पर कृषि विश्वविद्यालय फाटक के पास बुधवार को सुबह लगभग 11 बजे सिवाया निवासी अनुज (30) मोबाइल पर बात करते हुए रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ जाने से उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पल्लवपुरम व दौराला पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई। बाद में पल्लवपुरम पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक की शिनाख्त देर शाम हुई। सिवाया में गम का माहौल है।
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से वद्ध की मौत
बिजली बंबा बाईपास स्थित जुर्रानपुर फाटक के पास वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त गाजियाबाद के सरस्वती विहार निवासी रविपाल के रूप में हुई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक मूल रूप से हरदोई निवासी था और गाजियाबाद में काम करता था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें